तरनतारन में साले ने किया जीजा का मर्डर:बहन का अपमान होने पर ईंट से किए वार; दंपती के बीच हो रहा था विवाद

पंजाब में तरन तारन के गोइंदवाल साहिब में साले ने अपने जीजा की हत्या कर दी। आरोपी ने अपने जीजा के साथ मामूली विवाद के बाद ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सादिक दीन निवासी मियानी गांव, गोइंदवाल साहिब के रूप में हुई है। बीती रात गुज्जर समुदाय से संबंध रखने वाले दोनों पक्षों में बहस के बाद लड़ाई हो गई थी। मृतक गुज्जर के परिजनों ने बताया कि सादिक दीन की उम्र करीब 45 वर्ष थी। जिसका पत्नी से मामूली विवाद हुआ था। मृतक ने आरोपी की बहन का अपमान किया था। इसी पर गुस्साए व्यक्ति ने अपने जीजा की हत्या कर दी। बहन जीजा की लड़ाई होती देख गुस्से में आया आरोपी पारिवारिक सदस्यों ने कहा- देर रात पति पत्नी दोनों में लड़ाई हो रही थी। इस दौरान सादिक का साला आ गया। उसने आते ही अपने जीजा पर ईंट से कई वार किए। जिसके बाद रात में वो सो गया था। जिसके बाद वह उठा ही नहीं। परिवार सदस्यों ने पुलिस ने इंसाफ की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार आरोपी साले ने जीजा के सिर सहित अन्य हिस्सों पर ईंट से वार किए। गोइंदवाल साहिब थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सादिक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। वहीं, आरोपी के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *