तरनतारन में हथियार के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार:3 पिस्तौल, मैगजीन और हेरोइन बरामद, सराय अमानत खान पुलिस की कार्रवाई

तरनतारन जिले के सराय अमानत खान पुलिस ने नशा तस्करों और हथियार सप्लायरों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 284 ग्राम हेरोइन, तीन देसी पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। बता दे कि सब-इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। टी-पॉइंट ब्रिज चीमा कलां के पास पुलिस ने गांव चीमा कलां की ओर से आ रहे एक युवक को देखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जिसकी पहचान गुरबीर सिंह उर्फ ​​गट्टू निवासी नौशहरा ढाला के रूप में हुई। हेरोइन और हथियार बरामद वहीं तलाशी के दौरान गुरबीर सिंह के पास से 284 ग्राम हेरोइन, एक 32 बोर देसी पिस्तौल मैगजीन के साथ और एक आईफोन 13 प्रो बरामद हुआ। उसके खिलाफ थाना सराय अमानत खान में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है, जिससे आगे की पूछताछ में और खुलासे होने की उम्मीद है। दूसरे आरोपी से भी हथियार बरामद इसी अभियान के तहत, पुलिस ने आरोपी फतेह सिंह निवासी नौशहरा ढाला को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से एक 32 बोर देसी पिस्तौल, मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। फतेह सिंह के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। जांच में जुटी पुलिस जांच के दौरान, फतेह सिंह की निशानदेही पर एक कीकर के पेड़ की जड़ के पास घास से एक 30 बोर पिस्तौल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। फतेह सिंह की पूछताछ के आधार पर गुरबीर सिंह उर्फ ​​गट्टू को भी इस मामले में नामजद किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *