तरनतारन में 13 आरोपी नशे के साथ गिरफ्तार:पुलिस ने हेरोइन और पिस्तौल बरामद किए; सभी पर NDPS एक्ट में केस दर्ज

तरनतारन पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे ‘चौथे युद्ध अभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत विभिन्न मामलों में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कुल 2 किलो 675 ग्राम हेरोइन और एक 32 बोर पिस्तौल बरामद की है। सराय अमानत खां थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 08क्राइम 25-54-59 दर्ज किया। इसमें नौशहरा ढाला निवासी फतेह सिंह को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक 32 बोर पिस्तौल, मैगजीन और तीन जिंदा राउंड बरामद हुए। थाना झबाल ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 17 क्राइम 21-बी. 27-ए, 61-85 दर्ज कर ताला कला निवासी गुरप्रीत सिंह को पकड़ा। उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन और 1020 रुपए ड्रग मनी मिली। पुलिस ने कई जगहों पर की कार्रवाई इसी तरह, वैरोवाल पुलिस स्टेशन ने केस नंबर 09 (जुर्म 21B, 27A-61-85 एनडीपीएस एक्ट) में खुवासपुर निवासी कवलजीत सिंह और हरजीत सिंह को गिरफ्तार किया। उनसे 5.12 ग्राम हेरोइन और 520 रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। सिटी तरनतारन पुलिस स्टेशन ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस नंबर 19 (जुर्म 21A, 27B/ 29/61/85) दर्ज किया। इस मामले में बाकीपुर निवासी चमकौर सिंह और मोहल्ला गुरु का खूह निवासी प्रताप सिंह उर्फ ​​बल्ली को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 200 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक कंडा और 2570 रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। एक अन्य कार्रवाई में, मुकदमा नंबर 44 क्राइम 21B/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत गोइंदवाल साहिब की बिधि चांदी कॉलोनी निवासी प्रिंस सिंह और सोनू सिंह को गिरफ्तार किया गया। उनसे 5 ग्राम हेरोइन और 530 रुपए ड्रग मनी जब्त की गई।थाना सरहाली ने भी एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 21(B), 27(A), 29/61/85 के तहत केस नंबर 12 दर्ज कर चौधरीवाला निवासी तरसेम सिंह और ददेहर साहिब निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी को पकड़ा। उनके कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन और 700 रुपए ड्रग मनी बरामद हुई। इसके अतिरिक्त, एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 18 जुर्म 61-1-14 दर्ज किया गया। इसमें गांव अलादीनपुर निवासी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 6750 एमएल अवैध शराब बरामद की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *