तरनतारन रोड पर पड़े गड्ढे, लोग तंग

तरनतारन रोड की हालत बेहद खराब है। तरनतारन से धन-धन बाबा दीप सिंह जी शहीद गुरुद्वारा साहिब तक के रास्ते में एक किलोमीटर के दायरे में कई बड़े गड्ढे हैं। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में संगत गुजरती है। ऐसे में इन गड्ढों से हादसे का खतरा बना हुआ है। गड्ढे इतने गहरे हैं कि किसी को भी चोट लग सकती है। खासकर बैटरी रिक्शा और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता बेहद खतरनाक हो गया है। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। गुरुद्वारा साहिब के पास सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *