तरनतारन रोड पर युवती से मोबाइल लूटने वाला काबू

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना बी-डिवीजन पुलिस ने पैदल जा रही युवती से मोबाइल फोन छीनने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल उर्फ मित्तू (34) निवासी तरनतारन रोड अमृतसर के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, चोरी और धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज हैं। यह मामला दो फरवरी 2026 को दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता स्नेहा निवासी अमृतसर ने बताया कि 2 फरवरी को सुबह करीब 7:30 बजे तेग रॉयल होटल वाली गली में एक्टिवा सवार एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोककर उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गया। थाना बी डिवीजन के प्रभारी इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने मामले की जांच शुरु की तो आरोपी की पहचान की गई। आरोपी को जहाजगढ़ क्षेत्र के पास ट्रेस किया गया और उसे वहीं से धर दबोच लिया गया। जब पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी एक्टिवा स्कूटी से भागने लगा, लेकिन पीछा करने पर स्कूटी फिसलने से वह गिर गया और घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा और मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले एनडीपीएस एक्ट और धोखाधड़ी के भी केस दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *