तर्कशील सोसायटी ने विद्यार्थियों को किया सम्मानित

तर्कशील सोसायटी पंजाब की ओर से आयोजित 7वीं सूबाई छात्र चेतना परख परीक्षा में इकाई स्तर पर महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने वाले राष्ट्रीय बाल शिक्षा केंद्र सीनियर सेकेंडरी स्कूल अमृतसर के छात्रों को सम्मानित किया गया। स्कूल में आयोजित एक समारोह के दौरान अमृतसर इकाई में आठवीं कक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वाले अंकित, बारहवीं कक्षा में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त करने वाली पल्लवी और हरगुण कौर, दसवीं में संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त करने वाली सिमरनजीत कौर और कंचन तथा तरनप्रीत सिंह (दूसरा स्थान) को सम्मानित किया गया। सातवीं कक्षा में तीसरा स्थान पाने वाले तमनजोत सिंह, नौवीं में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली हरमनप्रीत कौर और रवरीत कौर, तीसरा स्थान पाने वाली वंदिता तथा छठवीं में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले अमित को तर्कशील पुस्तकों का सेट और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 24 अन्य विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। समारोह में चेतना परीक्षा में पूर्ण सहयोग देने के लिए प्रिं. रितु कपूर का सम्मान किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *