अमलीडीह/भखारा| ग्राम तार्रागोंदी में नारी जागरण सेवा समिति द्वारा तीन दिवसीय रामचरित मानसगान सम्मेलन का आयोजन 30 जनवरी से किया गया है। मुख्य अतिथि पूजा राजू सिन्हा सदस्य जिला पंचायत धमतरी, गीतेश्वरी साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरूद, सतीश जैन, भोलाराम साहू, दुलार सिन्हा, संतराम निषाद, मालती गजेंद्र साहू, सविता गंजीर, मानूराम साहू, टेमनलाल निषाद, तामेश्वर निषाद, अग्रहीज ठाकुर होंगे। पहले दिन दिव्या ज्योति महिला मानस मंडली तर्रागोंदी, गुरु कृपा मानस परिवार तर्रागोंदी की प्रस्तुति होगी। 31 जनवरी को शारदा बालिका मानस परिवार ग्राम रामपुर, बालसखा मानस परिवार बीरेंद्र, सुरुचि मानस मंडली पांडेसरा, वंदना बालिका मानस परिवार पड़कीभाठ, आदर्श मानस प्रचार समिति देवपुर, बस्तरिया मानस मंडली कोण्डागांव, अवध रघुनंदन मानस मंडली छलकनी की प्रस्तुति होगी। 1 फरवरी को शिव शक्ति मानस मंडली पंडरिया, रेशमी बालिका मानस मंडली बिरकोनी व अन्य की प्रस्तुति होगी।


