जिले में चोरों का गिरोह मंदिरों को निशाना बना रहा है। बीते दिनों नौगामा के हैं और हिन्दू मंदिर में चोरी का विरोध थमा नहीं है और अब रविवार देर रात को तलवाड़ा के जैन मंदिर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जिसमें में अनुमानित तौर पर 20 से 25 लाख रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जैन समाज की ओर से मिली जानकारी के अनुसार चांदी कुल चार बड़े छत्र एवं 28 छोटे छत्र इसके साथ 16 प्रतिहार्य, दो चांदी के अभिषेक कलश तथा तीन दान पेटी तोड़कर करीब 1 से डेढ़ लाख रुपए की दान राशि की चोरी की गई है। वारदात में और भी अधिक नुकसान हो सकता था क्योंकि चोरों ने अंत में मुख्य संभवनाथ मंदिर का ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन आवाज सुनकर चौकीदार जाग गया और चोर मौके से भागने में कामयाब रहे। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पूरी वारदात को रात करीब 12.30 से 2 बजे के बीच अंजाम दिया गया। समाजजनों ने बताया कि चोर सबसे पहले मुख्य मंदिर के पास ही स्थित शांतिनाथ भगवान के प्रवेश द्वार जो चैनल गेट है उसे तोड़े बगैर सीधे ऊपर चढ़े और अंदर प्रवेश किया। यहां वारदात करने के बाद छत के रास्ते पीछे महावीर भगवान के मंदिर पहुंचे, वहां वारदात की। जहां पास में ही सभी 24 तीर्थंकरों की प्रतिमा है जिसके ऊपर छत्र थे उन्हें चुराया। साथ ही मंदिर में दान पेटी में रखे केश को को भी चुराया। महावीर स्वामी के मंदिर ने एक बड़ा चांदी का छत्र भी था लेकिन चोरों ने उसे आर्टिफिशियल समझकर नहीं लिया। यहां से चोरी के बाद अंत में मुख्य संभवनाथ हैं मंदिर के प्रवेश द्वार को तोड़ने की कोशिश की लेकिन तब तक चौकीदार जाग और चोर भाग गए। चौकीदार ने तत्काल समाजजनों को सूचना दी और तलवाड़ा चौकी पुलिस सहित सदर थाने का जाब्ता और डीएसपी गोपीचंद मीणा भी देर रात को मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। वारदात के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है क्योंकि पिछले एक दो माह से कस्बे में लागतार चोरी की वारदातें हो रही हैं। चाहे वो बाइक चोरी हो या घरों में चोरी। अब मंदिर में चोरी से रोष अधिक बढ़ता दिख रहा है।


