तलाक विवाद में पति को मस्जिद के पास बुलाकर पीटा,VIDEO:महिलाओं के शोर पर भागे आरोपी, थाने में शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

अजमेर में तलाक के मामले में चल रहे विवाद में बातचीत के लिए पति को बुलाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें कुछ लोग मस्जिद के पास एक युवक को पीटते दिखाई दे रहे हैं। महिलाओं के शोर मचाने पर युवक वहां से भागते नजर आ रहे हैं। थाने में शिकायत के बाद भी जब कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित एसपी को शिकायत देने पहुंचा। लेकिन छुट्टी होने से ऑफिस बंद था। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद घटना सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित सलीम ने आरोप लगाया कि उसकी बीवी के कथित तौर पर किसी अन्य युवक से प्रेम प्रसंग के चलते विवाद चल रहा था। इसी विवाद के बीच समझौते और तलाक की बात भी हुई। सलीम ने बताया कि रामगंज थाने में उसने शिकायत भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को उसे बीवी ने तलाक संबंधित बात करने के लिए कलेक्ट्रेट के पीछे स्थित मस्जिद के पास गली में बुलाया। वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने सलीम पर हमला कर दिया। सदर कोतवाली पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और पीड़ित पक्ष की शिकायत के अनुसार कार्रवाई की जा जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *