थाना पीएयू पुलिस ने नाबालिग छात्र को पुलिस में फंसाने का डर दिखाकर पैसे ऐंठने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित रोहित गोयल ने बताया कि उनके बेटे को झांसे और धमकी देकर कई किश्तों में रकम ट्रांसफर करवाई गई। रोज-रोज के टॉर्चर से परेशान बेटे की ओर से जब उन्हें सारी कहानी बताई तो इसके परिवार की ओर से थाना पीएयू में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर आगे सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर पिता ने कहा कि मैं चाहता हूं कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो ताकि किसी और बच्चे के साथ ऐसा न हो।” बेटे से पहले 10 फिर 15, अंत में 65 हजार ट्रांसफर कराए मेरा छोटा बेटा 17 साल का है और बीवीएम स्कूल में पढ़ता है। पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान कुलविंदर सिंह उर्फ बंटी से हुई, जो उसे पतंग उड़ाने की अवैध चाइनीज़ डोर लाकर देने की बात करता था। मेरा बेटा बैन चाइना डोर के लालच में आ गया। जिसके बाद उसने कहा ड़ोर मंगवा दी। जिसकी डिलीवरी के समय बंटी ने मेरे बेटे को डराया कि उसे पुलिस ने पकड़ लिया है। अगर पैसे नहीं दिए गए तो वह मेरे बेटे का नाम भी पुलिस को बता देगा। जिसके बाद उसे जेल जाना पड़ेगा। डर के मारे मेरे बेटे ने मुझसे बात छिपाकर पहले 10 हजार रुपए ट्रांसफर करवा दिए। इसके बाद आरोपियों ने दबाव बढ़ाया और 15 हजार रुपए और मंगवा लिए। फिर कहा गया कि इतने पैसों से काम नहीं बनेगा और 65 हजार रुपए और ट्रांसफर करवा लिए गए। कुल 93 हज़ार रूपए ट्रांसफर करवाने के बाद भी वह पैसो की मांग करते रहे। लगातार धमकियों के कारण सेविंग्स और उधार जुटाया पैसा भी खत्म हो गया। जब आरोपी ने और टॉर्चर किया, तब बेटे ने परिवार को सब बताया। जिसके बाद हमने पुलिस को सूचित किया। -रोहित गोयल, शहीद उधम सिंह नगर


