तस्वीरों में देखिए महाकुंभ का पहला स्नान:चारों तरफ सिर्फ भीड़, कंधों पर बच्चे; घुड़सवार पुलिसवाले…आस्था ही आस्था

महाकुंभ में डुबकी लगाने भारत के कोने-कोने से ही नहीं, विदेश से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। आज पौष पूर्णिमा पर तड़के 12 डिग्री टेम्परेचर के बीच पहला स्नान शुरू हुआ। संगम नोज पर गंगा मइया की जय-जय करते हुए हर घंटे करीब 2 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। स्नान के बाद ब्राजील से आए श्रद्धालु फ्रांसिस्को ने कहा- पानी ठंडा है, लेकिन दिल गर्मजोशी से भरा है। अभी भी बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं 10-10 किलोमीटर पैदल चलकर संगम पहुंच रहे हैं। संगम समेत करीब 12 किमी एरिया में स्नान घाट बनाए गए हैं। महाकुंभ में 144 साल बाद समुद्र मंथन जैसा दुर्लभ संयोग बन रहा है। देखिए महाकुंभ से जुड़ी तस्वीरें- —————————- यह खबर भी पढ़ें महाकुंभ में 20 देशों से पहुंचे श्रद्धालु, बोले- यह अद्भुत, स्टीव जॉब्स की पत्नी आत्मशुद्धि के लिए आईं 144 साल बाद प्रयागराज महाकुंभ में दुर्लभ संयोग बन रहा है। संगम के पहले स्नान पर ब्राजील, अफ्रीका, अमेरिका, फ्रांस, रूस समेत 20 देशों से विदेशी भक्त पहुंचे। पूरे महाकुंभ के दौरान लाखों विदेशी आएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *