तस्वीरों में देखिए राजस्थान में न्यू ईयर वेलकम:जोधपुर में लाइव बैंड की पंजाबी बीट्स, उदयपुर में राजस्थानी फूड; जयपुर में बनाया सबसे बड़ा डांस फ्लोर

मंगलवार को नए साल की पूर्व संध्या पर पूरे प्रदेश के होटलों में पार्टी का आयोजन किया गया। राजस्थान ने नए साल को ड्रिंक्स, डांस और म्यूजिक के साथ वेलकम किया। जयपुर के जय क्लब में 10 हजार स्क्वेयर फीट का डांस फ्लोर बनाया गया था तो वहीं जोधपुर के उम्मेद भवन में देशी-विदेशी सैलानियों ने पंजाबी बीट्स पर जमकर भंगड़ा किया। वहीं सीकर में न्यू ईयर का अलग अंदाज नजर आया। खाटू श्याम जी को दिल्ली और कोलकाता से आए फूलों से सजाया गया। पाली के डिस्ट्रिक्ट क्लब में लाइव म्यूजिक पर सैलानी और स्थानीय लोग थिरकते नजर आए। जयपुर के अनंतारा ज्वेल बाग में न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया गया है। यहां आए मेहमानों ने डीजे अकील की बीट्स पर डांस किया। उदयपुर के रमाडा में लाइव म्यूजिक के साथ टूरिस्ट ने राजस्थानी फूड का लुत्फ उठाया। वहीं जैसलमेर में राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिली। यहां सम के धोरों में अलग-अलग रिसॉर्ट्स में पार्टी का आयोजन हुआ। 12 बजते ही पूरा राजस्थान पटाखों और हैप्पी न्यू ईयर की बीट्स से गूंज उठा। फोटोज में देखिए राजस्थान ने कैसे किया नए साल का स्वागत

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *