तहसीलदार पति के साथ रहने के लिए पत्नी भूख हड़ताल पर बैठी

भास्कर न्यूज | बालोद ग्राम झलमला में तहसीलदार राहुल गुप्ता के घर के बाहर उनकी पत्नी रेणु गुप्ता और उनके छोटे भाई रोहित गुप्ता की पत्नी वंदना गुप्ता पिछले 5 दिन से बैठी हुई है। तहसीलदार पति के साथ रहने की जिद में शुक्रवार से रेणु ने अन्न त्याग कर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर आत्मदाह की चेतावनी भी दी है। रेणु के ससुर व तहसीलदार राहुल के पिता सतीशचंद्र गुप्ता बालोद में मत्स्य विभाग के सहायक संचालक है। रेणु के साथ उनकी देवरानी घर अंदर जाने गुहार लगा रही है क्योंकि घर के बाहर ताला लगा है। रोजाना दोनों महिलाओं की वीडियो वायरल हो रहा है। महिलाओं ने ससुराल के अलावा पुलिस, प्रशासन, शासन पर भी भेदभाव करने का आरोप लगाया है। दोनों महिलाएं घर में घुसने की अनुमति मांग रही हैं। गुरुवार को बालोद के एसडीएम व तहसीलदार मौके पर पहुंचे थे लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया। रेणु गुप्ता ने बताया कि उनकी शादी नवंबर 2022 में राहुल गुप्ता से हुई थी। तब वह नायब तहसीलदार थे। शादी सरगुजा जिले के सीतापुर में रीति-रिवाजों के साथ हुई थी लेकिन 50 दिन बाद से उन्हें अलग कर दिया गया। वहीं इस मामले में तहसीलदार का कहना है कि न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *