छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार को एक और किसान से सुसाइड की कोशिश की है। धान खरीदी में कथित अनियमितताओं से तंग आकर किसान ने तहसील कार्यालय के बाहर जहर पी लिया। जिसे इलाज के लिए बिलासपुर में भर्ती किया गया है। मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित किसान का नाम बैसाखू मरकाम (60) है और वह झांझ गांव का रहने वाला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसान धान खरीदी में भुगतान में देरी, अव्यवस्था और अनियमितताओं के कारण मानसिक तनाव में था। यह 24 घंटे के भीतर जिले में ऐसी दूसरी घटना है। इससे पहले धान बिक्री के लिए टोकन नहीं मिलने से परेशान किसान ने कीटनाशक पी लिया था। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोप है कि किसान पटवारी से लेकर तहसील ऑफिस तक के चक्कर काटे। जनदर्शन में भी शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। देखिए पहले ये तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, किसान बैसाखू मरकाम के पास पौने चार एकड़ जमीन है। उसने खरीदी केंद्र में धान बेचा था। लेकिन उसे पैसे नहीं मिल रहे थे। पेमेंट में देरी होने के कारण वह परेशान था। मंगलवार को वह हरदी बाजार तहसील कार्यालय पहुंचा। कुछ ही देर बाद उसने दफ्तर के सामने खुदकुशी के इरादे से जहर पी लिया। किसान की बिगड़ी हालत किसान की हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने प्रशासन और परिजनों को सूचित किया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पुलिस और परिजन भी पहुंचे। पीड़ित की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज देने के बाद उसे सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने खुद की गाड़ी से भिजवाया अस्पताल मामले में जिला पंचायत प्रतिनिधि मुकेश कुमार जायसवाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मैं और जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस आने में देरी होने पर उपाध्यक्ष ने खुद की गाड़ी से किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार भिजवाया। …………………………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… टोकन नहीं मिलने पर किसान ने पीया कीटनाशक: मोबाइल नहीं था, पटवारी से लेकर जनदर्शन तक शिकायत की, सांसद बोलीं-साय सरकार के दावे केवल कागजी छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में धान बिक्री के लिए टोकन नहीं मिलने से परेशान एक किसान ने कीटनाशक पी लिया। उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना हरदी बाजार थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…


