तहसील पेंशनर संघ का निर्वाचन आज

अंबागढ़ चौकी| लोकतांत्रिक पद्धति से 19 जनवरी को तहसील पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का डेढ़ सौ पेंशनर चुनाव करेंगे। पहली बार हो रहे प्रजातांत्रिक ढंग से चुनाव को लेकर एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों में काफी गहमागहमी का माहौल है। चुनाव रविवार को गोंडवाना भवन में होगा। तहसील एसोसिएशन में नगर व तहसील क्षेत्र के द्वितीय श्रेणी से लेकर चतुर्थ श्रेणी के डेढ़ सौ से अधिक सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी जुड़े हुए हैं। पहली बार हो रहे चुनाव को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों में उत्साह है। एसोसिएशन के प्रमुख सदस्य सेवानिवृत्त सीईओ एचएल शेंडे व रिटायर्ड एसडीओ सीआर देवांगन ने चुनाव में तहसील क्षेत्र के समस्त पेंशनरों को शामिल होने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *