नोवामुंडी | नोवामुंडी बीडीओ के निर्देश पर प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आधार कार्ड निर्माण एवं सुधार को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पेटेता पंचायत में दो दिवसीय आधार शिविर का आयोजन किया गया। दो दिनों में कुल 26 ग्रामीणों के आधार कार्ड बनाए गए और आवश्यक संशोधन किए गए। आधार अभियान को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार और बुधवार को जेटया पंचायत भवन में भी इसी तरह का आधार शिविर आयोजित किया जाएगा। मौके पर आधार ऑपरेटर राहुल प्रजापति, पेटेता पंचायत की मुखिया जेना पुरती, मसकल चांपिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। भास्कर न्यूज | चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर प्रखंड अंतर्गत काठभारी पंचायत के काठभारी गांव नीचे टोली अकड़ा में राशन से संबंधित बैठक आयोजित की गई। काठभारी एवं चिड़ियापहाड़ी गांवों के लगभग 211 से ज्यादा राशन लाभुक परिवारों को दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 का राशन नहीं मिला है जिसको लेकर चर्चा हुई। कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक दीनबंधु बोयपाई ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत यह उनका कानूनी अधिकार है, लेकिन तकनीकी खामी पूर्व डीलर का लाइसेंस रद्द होने के बाद बारुडांगुवा डीलर में टैगिंग की समस्या से उत्पन्न खामियों के कारण गरीब कार्ड धारक भुखमरी के कगार पर हैं। जिला आपूर्ति विभाग को बार-बार जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा इस विलंब से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं। कई परिवारों में अनाज की कमी से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि एक हफ्ते के अंदर पूरा बकाया राशन उपलब्ध नहीं कराया गया, तो वे उपायुक्त कार्यालय, चाईबासा का शांतिपूर्ण घेराव करेंगे। लाभुकों का कहना है कि हम गरीब हैं, सरकार का राशन हमारा हक है। जिला आपूर्ति विभाग डीलर की टैगिंग में उत्पन्न खामियों को दूर कर तत्काल गरीब कार्ड धारकों को राशन उपलब्ध कराए। ये हैं लाभुकों की मांग दिसंबर 2025 और जनवरी 2026 का पूरा राशन तत्काल वितरण।टैगिंग समस्या का स्थायी समाधान। प्रभावित परिवारों को मुआवजा या अतिरिक्त राहत दिया जाए।


