तांदुला नदी की रेत में लाश दफन होने की आशंका:बालोद में 4 दिन से युवक लापता, दोस्तों संग घूमने निकला था; 3 हिरासत में

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ग्राम कोटगांव और खेरुद के बीच तांदुला नदी किनारे एक युवक की लाश होने की आशंका जताई जा रही है। 6 अप्रैल से लापता डेंगरापार (घीना) निवासी यशवंत नेताम (24) की हत्या कर शव को रेत में दफनाने की आशंका के आधार पर पुलिस ने 3 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र का है। बुधवार को पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मौके का जायजा लिया है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खुदाई करवाई जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा – अभी जांच चल रही पूरे मामले की जांच को लेकर मौके पर टीआई, एसडीओपी सहित सीनियर अधिकारी भी पहुंचे। फिलहाल कोई भी अधिकारी मीडिया से कुछ भी कहने से बच रहे हैं। गुंडरदेही टीआई मनीष ने सिर्फ इतना कहा कि जांच जारी है। वहीं, घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण भी तांदुला नदी किनारे पहुंचने लगे हैं। दोस्तों के साथ घूमने निकला था लापता युवक लापता युवक यशवंत नेताम के परिजनों ने आशंका जताई है कि वह 6 अप्रैल को डेंगरापार के ईमन कंवर, साहिर कंवर और कोटगांव निवासी मनीष ठाकुर के साथ सिकोसा घूमने गया था। जिसके बाद से वह लापता है। इस मामले पर सुरेगांव थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *