अमृतसर| जीएनडीयू अमृतसर में 5 दिसंबर से तीसरी स्व. सोनू कादियान मेमोरियल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजनकर्ता रवि कादियान ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ी लड़कों एवं लड़कियों के सब जूनियर, जूनियर, कैडेट और सीनियर वर्ग में भाग लेंगे। 5 दिसंबर को खिलाड़ियों का सुबह 10 बजे आनलाइन पंजीकरण शुरू हो जाएगा। 6 दिसंबर को सुबह 10 बजे पहले दिन लड़कों एवं लड़कियों के फ्रेशर, सब जूनियर और कैडेट वर्ग के मुकाबले होंगे। 7 दिसंबर को सुबह 9 बजे से मुकाबले शुरू होंगे।


