तापमान बढ़ा, सुबह 8 बजे तक छा रहा कोहरा

बड़वानी | नए साल में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। पहले दिन सुबह करीब 8 बजे तक शहर में कोहरा दिखाई दिया। आगामी दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तरी पहाड़ी क्षेत्र में पिछले दिनों बर्फबारी हुई है। जिसका आगामी दिनों में जिले में असर दिखाई देगा। साथ ही हवा में नमी है। आगामी दिनों में वापस ठंड बढ़ेगी। मौसम के कारण कोहरा छा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *