टोंक| जिले में मौसम तेजी से गर्मी की ओर बढ़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। रात का तापमान भी पिछले दिनों से थोड़ा ऊपर रहा। आगामी दिनों में भी तापमान में तेजी के आसार हैं। इस माह आगामी दिनों में दिन का अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। रात के तापमान में हल्की गिरावट संभव है, लेकिन दिन की गर्मी में कोई बड़ी कमी नहीं आएगी। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ या हल्के बादलों वाला रहेगा, और बारिश की कोई संभावना नहीं है। 27 फरवरी के बाद तापमान में और तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है।


