तापमान 8 दिन में 9 डिग्री बढ़ा:कभी ठंड, कभी गर्मी… और कितने ‘रंग’ दिखाएगी सर्दी

इस बार की सर्दी का अंदाज काफी जुदा है। कभी एकदम से ठंडापन तो कभी अचानक गर्मी बढ़ जाती है। कभी आसमान साफ तो कभी बादल छा जाते हैं। 8 दिन पहले जहां 21 डिग्री तक पारा पहुंच गया था, वहीं रविवार को तापमान 30.2 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। दिनभर बादल छाए रहे। रात का तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। तापमान में वृद्धि हो जाने से ठंड में एकदम से कमी आई है। दो दिन से कोहरे का असर भी खत्म हो गया है। रविवार को दृश्यता 6000 मीटर थी, जबकि तीन दिन पहले 1000 मीटर तक पहुंच गई थी। आगे क्या… 3 दिन बाद फिर लौटेगा सर्द दौर अगली दो-तीन रातों में तापमान में गिरावट आएगी। रात का तापमान 10 डिग्री या इससे नीचे भी जा सकता है। जनवरी जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, ठंड भी कमजोर होती चली जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *