तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुम्हें सजाया…

भास्कर न्यूज | लुधियाना चंडीगढ़ रोड स्थित नवनिर्मित श्री खाटू श्याम सालासर मंदिर में साप्ताहिक हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। प्रदीप मित्तल और संदीप अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस पावन समागम में श्रद्धा का ऐसा सैलाब उमड़ा कि संपूर्ण क्षेत्र श्याम नाम की महिमा से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का मंगलमय शुभारंभ आचार्य दीपक पांडेय एवं विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और अखंड ज्योति प्रज्वलन के साथ किया गया। बाबा श्याम का दरबार किसी दिव्य प्रतीत हो रहा था। विजय गोयल परिवार की तरफ से बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया गया। चंडीगढ़ से आए भजन गायक आशु शर्मा ने अपनी मधुर आवाज से जब स्वर छेड़े तो माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। मन की बात सांवरिया से आज सुना के देख ले और तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुम्हें सजाया जैसे भजनों पर श्रद्धालु अपनी सुध-बुध खोकर झूमने लगे। वातावरण में ऐसा आनंद था कि मानो भक्त और भगवान के बीच का फासला मिट गया हो। संकीर्तन से पूर्व मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें विश्व शांति और जन-कल्याण की आहुतियां डाली गईं। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का ध्येय समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार करना और मानवता को शांति का संदेश देना है। समापन पर बाबा की भव्य आरती उतारी गई। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने एक साथ दीप प्रज्वलित कर वंदन किया। आरती के बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *