लिमोरा| ग्राम पंचायत लिमोरा के तारेंद्र चंद्राकर को आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ किसान प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रिंस चंद्राकर एवं लोमन निषाद ने कहा कि यह छोटे से ग्राम लिमोरा के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि किसान परिवार से आने वाले तारेंद्र चंद्राकर की इस नियुक्ति से आसपास के ग्रामों के किसानों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।


