तार चोरी मामले में तीन महिला गिरफ्तार:बाड़े से 11 केवी लाइन एल्युमिनियम तार चुराई थी

फलोदी पुलिस ने तार चोरी की एक वारदात का पर्दाफाश करते हुए तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी भंवराराम और उनकी टीम ने की। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान भंवरी पत्नी भंवराराम सांसी, शारदा पत्नी ओमाराम और रुखमा पत्नी राजूराम के रूप में हुई है। ये तीनों शहर की सांसी बस्ती की निवासी हैं। इस मामले में आदर्शनगर निवासी कैलाश कडवासरा ने 19 नवंबर को फलोदी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके सेक्टर नंबर 5 स्थित मकान के पास बने बाड़े से 11 केवी लाइन का एल्युमिनियम तार चोरी हो गया था। इस तार का वजन लगभग 70-80 किलोग्राम था और इसे 31 अक्टूबर को दोपहर 1 से 2 बजे के बीच दीवार फांदकर चुराया गया था। मामले में टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *