तालाब की मरम्मत में गड़बड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश

चाईबासा| तांतनगर प्रखंड के कोकचो और कुलाबुरु गांव में सरकारी तालाब के जीर्णोद्धार को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। सिंचाई विभाग द्वारा तालाब की मरम्मत के लिए करीब 70 लाख रुपए की योजना स्वीकृत हुई है। गुरुवार को ग्रामीण कार्य स्थल पर पहुंचे और विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब की गहराई सिर्फ 4 फीट की जा रही है। उन्होंने कहा कि तालाब की सुंदरता बढ़ाकर सरकार और जनता को गुमराह किया जा रहा है। योजना में भारी गड़बड़ी की जा रही है। दलालों के माध्यम से योजना पास कराई गई है। ग्रामीणों ने कहा कि इतने बड़े बजट में तालाब की गहराई सिर्फ 4 फीट करना समझ से परे है। इससे गांव को कोई लाभ नहीं मिलेगा। ग्रामीणों ने काम रोकने की मांग की है। साथ ही जांच की मांग भी की है। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *