तालाब में डूबने से दो भाइयों की मौत:कटनी के भरतपुर गांव में मामा के घर आए थे दशहरे की छुट्टी पर

कटनी जिले के भरतपुर गांव में मामा के घर छुट्‌टी मनाने आए दो भाइयों की दशहरे की दिन बाराती तालाब में डूबने से मौत हो गई। रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान के अनुसार, मृतकों की पहचान रीठी थाना क्षेत्र के बरेहटा में रहने वाले सुशील पटेल के 8 वर्षीय बेटे शिवांश पटेल और 10 वर्षीय वेदांत पटेल के रूप में हुई है। वे नवरात्र की छुट्टियों में भरतपुर स्थित अपने मामा के घर आए थे। बताया जाता है कि दोनों भाई खेलने-खेलते तालाब पहुंच गए। वहां नहाते समय गहराई में चले गए। आसपास के लोगों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला और रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *