तालाब में डूबने से भाई-बहन की मौत:बलरामपुर में नहाने के दौरान डूब रहे भाई को बचाते डूबी बहन, बाहर निकालते तक थमीं सांसें

बलरामपुर जिले के सुभाषनगर में तालाब में नहाने गए भाई-बहन की पानी में डूब जाने से मौत हो गई। दोनों बच्चे अन्य दो बच्चों के साथ नहाने के लिए गांव के पुराने तालाब में गए थे। ग्रामीणों को जब दोनों बच्चों के डूबने की सूचना मिली तो दोनों को बच्चों के पिता ने तालाब से बाहर निकाला, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना रामानुजगंज थाना क्षेत्र के तातापानी चौकी की है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम सुभाषनगर के तालाब के पास सोमवार दोपहर नेहरूनगर निवासी मानवी मिस्त्री 14 वर्ष, उसका भाई मोहित मिस्त्री 9 वर्ष एवं सुभाषनगर के दो बच्चे टिया एवं आनंदी मंडल खेल रहे थे। खेलते हुए वे तालाब के पास चले गए। मोहित मिस्त्री तालाब में उतरकर नहाने लगा। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया एवं डूबने लगा। भाई को बचाने गई बहन भी डूबी
भाई मोहित मिस्त्री को डूबता देख मानवी उसे बचाने के लिए तालाब में कूदी। भाई को बचाते हुए वह भी गहरे पानी में चली गई और डूब गई। अन्य दो बच्चों ने भी उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों को डूबता देख वे बाहर निकले और भागकर ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। बाहन निकालने के पूर्व हो गई थी मौत
ग्रामीण घटना की सूचना मिलने पर भागकर मौके पर पहुंचेे। मानवी एवं मोहित के पिता विश्वनाथ मिस्त्री ने दोनों को तालाब में कूदकर बाहर निकाला। जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, उनकी सांसें थम चुकी थीं। दोनों को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को छुट्टी होने के कारण चारों बच्चे खेलने चले गए थे। खेलते हुए वे तालाब के पास पहुंच गए। इस दौरान यह घटना हुई। दोनों के शवों का रामानुजगंज में पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से नेहरूनगर में मातम पसर गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *