तालाब में डूबने से मजदूर की मौत

भास्कर न्यूज |गुमला सदर थाना क्षेत्र के वृंदा नायक टोली स्थित तालाब में नहाने के क्रम में डूबने से कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोढ़ा टोली निवासी संदीप लोहरा की मौत हो गई। परिजन तत्काल उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर पीसीके भगत ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी देते हुए मृतक की पत्नी बल्कि देवी ने बताया हम लोग पति-पत्नी दोनों मजदूरी का काम करते हैं। काम की तलाश में गुमला गए थे। काम नहीं मिलने पर वापस घर लौट आए। वहीं रविवार दिन के 2 बजे कपड़ा धोने गांव के समीप स्थित तालाब गए थे। जहां पुरुष एक ओर जबकि महिलाएं एक ओर नहाती है। साथ में मेरे तीनों बच्चे भी थे। मेरा पति नहाने के लिए तालाब में उतरा डुबकी लगाया जिसके बाद ऊपर नहीं आया। काफी देर हो जाने के बाद हम लोग खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद घटना की सूचना मेरे भाइयों को दी। ग्रामीण पहुंचे और तालाब से खोज कर उसे बाहर निकाला।तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मगर शाम हो जाने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। मृतक अपनी पत्नी के पास वृंदा नायक टोली गांव में ही रहता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *