तालाब में डूबे ट्रक ड्राइवर का शव मिला:बैतूल में नहाते समय हुआ था हादसा, आमला विधायक के गांव की घटना

बैतूल के आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे के गृह ग्राम ससुन्द्रा में शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक तालाब में डूब गया। युवक का शव शनिवार सुबह SDRF टीम ने रेस्क्यू अभियान के दौरान बाहर निकाला। यह घटना पूरे गांव में मातम का कारण बनी। नशे की हालत में था युवक
जानकारी के अनुसार, ट्रक ड्राइवर कैलाश धोटे (28) पिता माधवराव धोटे मूर्ति विसर्जन से पहले तालाब में नहाने उतरे थे। कोटवार महेश ने बताया कि युवक नशे की हालत में था और उन्होंने उसे पानी में उतरने से मना किया था। युवक कुछ समय पानी में दिखाई दिया, लेकिन जब बाकी लोग तालाब से बाहर चले गए, तो वह वापस नहीं निकला। उसकी चप्पल किनारे पर पड़ी मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शुक्रवार देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन
सूचना मिलने पर एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया, तहसीलदार ऋचा कौरव, थाना प्रभारी राजेश सातनकर, राजस्व अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शुक्रवार देर रात तक खोजबीन की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण तलाश रोकनी पड़ी। शनिवार सुबह SDRF के गोताखोरों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक का शव निकाल लिया। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद पूरे ससुन्द्रा गांव में शोक छा गया। ग्रामवासियों में हादसे को लेकर चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि यह आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे का गृहग्राम है। सर्चिंग के दौरान की तस्वीरें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *