भास्कर न्यूज | कुजू बंधिया ग्राम में रविवार को 11 बजे मवेशी चरा रही गांव की 9 वर्षीय बच्ची को बीस रुपए देकर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे युवक की ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित भीड़ ने युवक को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में युवक ने पेटरवार निवासी विशाल तिवारी, पिता स्व दिलीप तिवारी अपना नाम पता बताया। साथ ही कहा कि वह बच्ची को बिस्कुट खाने के लिए पैसे दे रहा था और यह उसकी आदत है। लेकिन ग्रामीण बच्चा चोर समझ कर मेरी पिटाई शुरू कर दी। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि उक्त युवक रविवार दिन के करीब 11 बजे मवेशी चरा रही गांव की 9 वर्षीय बच्ची को बीस रुपए देकर अपने साथ ले जाने के प्रयास में था। लेकिन बच्ची भाग कर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने जब युवक का पीछा किया तो, वह झाड़ियों में छिप गया। भीड़ में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ने के बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। बाद में पुलिस ने युवक को स्थानीय नर्सिंग होम में प्राथमिक उपचार कराने के बाद मामले के संबंध में पूछताछ के लिए ओपी ले आई है। रामगढ़ | गोबरदरहा के तालाब में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार 17 मई की सुबह 10 बजे कैथा क्षेत्र के एमकेबी ईंट भट्ठे में काम करने वाला युवक अजित ग्वाला 40 वर्ष(पिता स्व बरतू ग्वाला ) नहाने तालाब गया था। जहां उसका पैर फिसलने से गहरा पानी में चल गया और डूब गया।


