तालाब में मिला पत्थर से बंधा युवक का शव:दो दिनों से घर से था लापता, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

धनबाद में शनिवार को तालाब से पत्थर से बंधा एक युवक का शव बरामद किया गया। मौके से पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और चप्पल भी बरामद किया है। घटना झरिया थाना क्षेत्र के ईस्ट भगतडीह गुलगुलिया बस्ती की है। मृतक की पहचान भूचकुन भुइंया के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार, वो दो दिनों से लापता था। उसके दोस्तों ने हत्याकर शव में पत्थर बांधकर सिंह नगर के पास जलकुंभी तालाब में फेंक दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया स्थानीय लोग तालाब की ओर गए तो उन्होंने शव देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही झरिया थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दो दोस्त भूचकन को घर से बुलाकर ले गए थे घटनास्थल से पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन और चप्पल भी बरामद किया है। मृतक के परिजन ने बताया कि दो दिन पहले रात में भूचकुन के दो दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक के दोस्तों पर परिजनों ने लगाया आरोप शनिवार सुबह जब सिंह नगर तालाब में शव मिलने की सूचना मिली, तो परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। शव की पहचान भूचकुन भुइंया के रूप में हुई। परिजनों का आरोप है कि भूचकुन की हत्या उसके दोस्त लैला और उसके अन्य साथियों ने मिलकर की है। हत्या के बाद शव को तालाब में पत्थर से बांधकर फेंक दिया गया, ताकि सबूत छिपाए जा सकें। वहीं, झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *