तिजारा में सड़क हादसे में युवक की मौत:महिला गंभीर घायल;पत्नी के साथ ससुराल जा रहा था

तिजारा में रविवार शाम एक सड़क हादसे में फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा तिजारा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास हुआ। मृतक की पहचान शरीफ खान (35) के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी जतुनी के साथ अपने गांव नांगल मोजिया से ससुराल फिरोजपुर झिरका जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास एक अन्य बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घायल दंपति को अलवर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां शरीफ खान ने दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी का इलाज जारी है। मृतक के पड़ोसी मुबारिक खान ने बताया कि शरीफ खैरथल की एक फैक्ट्री में मजदूर थे। वह अपने एक बेटे और एक बेटी सहित परिवार का पालन-पोषण करते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बाइक चालक की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *