तिरंगा ओढ़ाकर सैनिक को दी अंतिम विदाई

मनेंद्रगढ़ | मौहारपारा निवासी सेना से सेवानिवृत्त शिव नरेश मिश्रा का 12 सितंबर शाम 6.15 बजे उनके निवास में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। स्व. मिश्रा भारतीय सेना में सेवाकाल के दौरान 1962 के भारत-चीन युद्ध और 1971 के भारत-पाक युद्ध में शामिल होकर देश सेवा में अपना योगदान दिया था। उनके निधन से नगर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। निधन की सूचना मिलते ही सैनिक कल्याण बोर्ड कोरिया के अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा ओढ़ाकर व पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स्व. मिश्रा जीवनभर अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक रहे। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति व शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने प्रार्थना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *