तिरंगा यात्रा निकाल देशभक्ति का दिया गया संदेश

भास्कर न्यूज| महासमुंद राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा के अलग-अलग मंडलों में यह यात्रा निकाली जा रही है। मंगलवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा अलग-अलग तीन मंडलों के तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। सर्वप्रथम झलप मंडल, फिर सिरपुर पटेवा मंडल और अंत में महासमुंद शहर मंडल के तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना के पराक्रम को नमन करने के लिए “हर घर तिरंगा” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत वीर सपूतों, बलिदानियों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल होकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। गर्व की बात है कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने इस बार पाकिस्तान में आतंकवादियों को मारने के साथ उनके विमान और अस्त्र-शस्त्र नष्ट करने का साहसिक काम किया है। जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, झलप मंडल अध्यक्ष चंद्रहास गोलू चंद्राकर, सिरपुर पटेवा मंडल अध्यक्ष डिगेश्वरी चंद्राकर, महासमुंद शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, हुलसी चंद्राकर, भाऊराम साहू, देवीचंद राठी, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, सुनिल पटेल, राकेश साहू, कमल कौशिक, वरिष्ठ नेतागण निरंजना शर्मा, मोती साहू, थान सिंह दीवान, माधव राव टांकसाले मौजूद थे। ऑपरेशन सिंदूर ने शौर्य और पराक्रम को दिखाया भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि पूरे देश में घर-घर तिरंगा अभियान चल रहा है। जिले के सभी हिस्सों में रैलियों के माध्यम से देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में जो कर दिखाया है, उसके प्रति सम्मान प्रकट करते हुए स्वतंत्रता का उत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया के सामने हमारी सेना ने जो साहस दिखाया है, वह उनके शौर्य और पराक्रम को दर्शाता है। इस अवसर पर ललिता अग्रवाल, सम्मी सलूजा, रमेश साहू, बंटी शर्मा, अमृत चोपड़ा, संदीप घोष, मुन्ना साहू, कौशल्या बंसल, सुधा साहू, नरेश चंद्राकर, मनीष शर्मा, सतपाल सिंह पाली, चंद्रबदन मिश्रा, एमआर विश्वनाथन, रिषभ बाफना उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *