हिंदुस्तान शिवसेना की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।तिरंगा रैली के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दिया। तिरंगा रैली के बड़ी संख्या मौजूद वाहनों पर लगे तिरंगे झंडे नगर परिषद क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बनाते हुए दिखाई। वहीं देशभक्ति गानों से पूरा सवाई माधोपुर देशभक्ति में डूबा दिखाई दिया। इन मार्गों से गुजरी तिरंगा रैली राजस्थान प्रभारी जितेंद्र सिंधी ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा रैली का सुबह 8 बजे बजरिया के टोंक बस स्टैंड से शुभारम्भ हुआ।यहां शहरवासी तिरंगे हाथों में लेकर मैन बाजार, ट्रक यूनियन अंबेडकर सर्किल, शर्मा होटल चौराहा से रेलवे स्टेशन की ओर से पुलिया, रणथंभोर सर्किल के बाद अनाज मंडी रोड़ होते हुए शहर के मुख्य बाजार से निकली। जो कि वापस कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन चौराहा से मुख्य बाजार होते हुए टोंक बस स्टैंड पहुंची। आयोजक जीतू सिंधी ने बताया कि तिरंगा रैली के दौरान सभी देशभक्त, देशभक्ति गीतों पर डीजे के साथ देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए देश की आन बान शान के जयकारे लगाते हुए शामिल हूं। जिसमें सवाई माधोपुर के सभी धार्मिक, सामाजिक और राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहें। रैली में हिन्दुस्तान शिवसेना के सहित अन्य बजरंग सेना कमेटी, सवाई माधोपुर एम्बुलेंस ऑपरेटर्स यूनियन,ई रिक्शा यूनियन, प्रेम मंदिर टैक्सी यूनियन आदि सहयोग के रूप में व्यवस्थाओं में सहयोगी रहेगी, रैली की भव्यता के लिए तैयारियों के दौरान आयोजन समिति के राजस्थान प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंधी, मुकेश योगी, खेमचंद गोयल,वीरेंद्र मीणा,सलाम,जीतू गुजर, गोविंदा, लक्ष्मण साहू, कौशल सिंह, भानु, राहुल गौसेवक, सुमित गौ सेवक आदि ने कार्य आरम्भ किया


