तिरंगे की लहर व उमंग : तिरंगे की शान में एकजुट युवा, उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

प्रतापगढ़ | शहर की सड़कों पर देशभक्ति का अद्भुत दृश्य उस समय देखने को मिला, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवा पखवाड़े एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा यात्रा एवं युवा उद्घोष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फोटो में नजर आ रहा सैकड़ों फीट लंबा तिरंगा, जिसे अनुशासित पंक्तियों में चलते छात्र-छात्राएं थामे हुए हैं, युवाशक्ति की एकता और राष्ट्रप्रेम का सशक्त प्रतीक बन गया। तिरंगा यात्रा किला परिसर से प्रारंभ होकर सदर बाजार, गांधी चौराहा होते हुए नगर परिषद तक पहुंची। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। किशोर छाबड़ा ने बताया कि सड़क के दोनों ओर खड़े लोग, बाइक सवार युवा और हाथों में लहराते तिरंगे इस आयोजन की भव्यता को और जीवंत बना रहे हैं। नगर परिषद परिसर में यात्रा का समापन युवा उद्घोष कार्यक्रम के साथ हुआ, जहां दीप प्रज्ज्वलन कर राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विचार रखे गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *