तिरंगे के देश भक्ति रंग में रंगा पाली:चौराहों से लेकर वेलकम गेट तक छाई देशभक्ति, लोग ले रहे फोटो-सेल्फी

इस बार गणतंत्र दिवस कुछ खास खुशियां लेकर आया है। शहर के प्रमुख चौराहे, सरकारी ऑफिस से लेकर मैन सड़क पर वेलकम गेट तिरंगे के रंग में बनवाए गए है। जो शहरवासियों को खासे आकर्षित कर रहे है। युवाओं की टीम यहां फोटो-सेल्फी ले रही है। लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो, फोटो अपलोड कर रहे है। स्थानीय प्रशासन का यह कदम शहरवासियों को खासा पसंद आ रहा है।
शहर के अम्बेडकर सर्किल, बांगड़ स्कूल तिराहा, अहिंसा सर्किल, कलेक्ट्रेट ऑफिस से लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर मुख्य सड़क पर वेलकम गेट तिरंगे के रंग में लगवाया गया है। ताकि गणतंत्र दिवस और देशभक्ति का भाव शहरवासियों में भरा जा सके। आज होगी कल्चर नाइट, कल मंत्री जोराराम कुमावत बांगड़ स्टेडियम में करेंगे ध्वजारोहण
26 जनवरी को पाली जिला मुख्यालय के बांगड़ स्टेडियम में सुबह 9 बजे मनाया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि मंत्री जोराराम कुमावत ध्वजारोहण करेंगे।
जिला कलेक्टर एलएन मंत्री ने बताया कि उसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, मार्च पास्ट होगा। राज्यपाल का संदेश पठन किया जाएगा। विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट पीटी एवं व्यायाम का प्रदर्शन करेंगे। स्वतंत्रता सेनानी, युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान एवं पुरस्कार व प्रशिस्त पत्र का वितरण होगा। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृति कार्यक्रम होगा। उसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा विकास व योजनाओं की झांकियों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। फिर 11 बजे राष्ट्रगान होगा। जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। आज 25 जनवरी शाम 7 बजे लोढ़ा स्कूल में सांस्कृतिक संध्या होगी।
जिला प्रशासन कला संस्कृति विभाग व जनसंपर्क विभाग द्वारा वंदेमातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एक बजे लोढा स्कूल में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी जिसमें वंदेमातरम के बारे में जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। फोटो में देखे गणतंत्र दिवस की तैयारियां

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *