तिरंगे के रंगों में चमक रहा 4.21 करोड़ रुपए की लागत से बना नया तहसील कार्यालय

जांजगीर | गणतंत्र दिवस के मौके पर जांजगीर जिले में सरकारी कार्यालयों को तिरंगे रंगों से सजाकर रोशन किया गया। इसी कड़ी में जिले के नए तहसील कार्यालय को भी विशेष रूप से सजाया गया। कार्यालय की बाहरी दीवारों पर केसरिया, सफेद और हरे रंग की लाइटिंग की गई, जिससे पूरा परिसर रात में जगमगाता नजर आया। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर सरकारी भवनों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाना देशभक्ति की भावना को और मजबूत करता है। जांजगीर के नए तहसील कार्यालय की तिरंगे रंगों वाली लाइटिंग स्थानीय लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनी रही। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के दौरान आकस्मिक दौरे पर जांजगीर पहुंचकर नए तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया था। यह भवन 4 करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। 142 साल पुराने अंग्रेजी शासनकाल के तहसील भवन की जगह अब अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नया भवन बनकर तैयार है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *