तिरिल में ब्राउन शुगर के साथ सात धराए, इनमें तीन महिलाएं

मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस ने तिरिल थाना क्षेत्र के शांतिनगर, रोड नंबर-10 स्थित एक मकान में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में तीन महिलाओं समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान छोटी-छोटी पुड़िया में रखी गई कुल 85.71 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की। इसके अलावा मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन, अलग-अलग कंपनियों के सात स्मार्टफोन, 7300 रुपए नकद और एक केटीएम मोटरसाइकिल (जेएच01एफएस 5882) भी जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में अंबर कुमार राम उर्फ टमन, बाबला राम, मुन्नी देवी, दिव्या कुमारी, पियुष कुमार, समीर तिर्की और अमन कुमार शामिल हैं। मुख्य आरोपी अंबर कुमार राम के खिलाफ सदर थाना सहित अन्य थानों में पहले से कुल 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *