तिरुपति बालाजी मंदिर में बैकुंठ उत्सव आज से

श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर तिरुपति बालाजी में चल रहे धनुर्मास के दौरान शुरू होने वाले चार दिवसीय श्री बैकुंठ उत्सव की शुरुआत सोमवार को होगी। मंदिर में बैकुंठ द्वार तैयार हो चुका है और श्री वैकुंठ एकादशी महोत्सव की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिर के प्रबंधक रंजन सिंह ने बताया कि वृंदावन से जगतगुरु अनिरुद्ध आचार्य महाराज के साथ गोविंद दास रांची पहुंच चुके हैं और उन्हीं के सानिध्य में चार दिवसीय अनुष्ठान होगा। सोमवार से 1 जनवरी तक श्री विष्णु सहस्त्रनाम अर्चना का आयोजन होगा। रविवार को धर्मसभा में स्वामी अनिरुद्ध आचार्य महाराज ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि इस अनमोल अवसर का लाभ उठाएं। प्रवचन से पहले उन्होंने मंदिर प्रांगण में श्री गोदांबा देवी की आराधना की और कहा कि अभी धनुर्मास चल रहा है धनुर्मास के महीने में श्री गोदांबा देवी कहती हैं कि भगवान की भक्ति किस तरह की जाती है, शरणागति का क्या महत्व है। इधर, मंदिर में 16 दिसंबर से शुरू हुए धनुर्मास के सभी धार्मिक अनुष्ठान हुए। भगवान को महाभोग लगाया गया और आरती की गई। अनुष्ठान के दौरान स्वामी अनिरुद्ध आचार्य के साथ वृंदावन से आए गोविंद दास के अलावा राम अवतार नारसरिया, अनूप अग्रवाल, गौरी शंकर साबू ,प्रदीप नारसरिया, श्यामानंद झा व अन्य की सक्रिय भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *