रेलवे प्रशासन ने शेखावाटी के यात्रियों की सुविधा को देखते हुए प्रसिद्ध तीर्थस्थल तिरुपति के लिए चल रही स्पेशल ट्रेन को अगले साल की 11 फरवरी तक बढ़ा दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के PRO कैप्टन शशि किरण ने बताया कि तिरूपति-हिसार-तिरूपति वीकली स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि को बढ़ाया जा रहा है। ये ट्रेन फरवरी महीने तक हर रविवार को हिसार से तिरुपति और हर बुधवार को तिरुपति से हिसार के लिए रवाना होगी। ट्रेन नंबर 07717/07718, तिरूपति-हिसार-तिरूपति वीकली स्पेशल ट्रेन तिरूपति से हिसार 31 दिसंबर से 11 फरवरी तक (7 ट्रिप) और हिसार से तिरुपति 4 जनवरी से 15 फरवरी तक (7-7 ट्रिप) चलेगी। इस ट्रेन के कोच संख्या में भी बदलाव होगा। इस ट्रेन में 14 थर्ड एसी, 6 सैकेंड स्लीपर व 2 पावर कार कोच सहित कुल 22 कोच होंगे।


