तिलकनगर सेक्टर 8 चारभुजानाथ मंदिर के पाटोत्सव पर हवन कर लगाया छप्पनभोग

भीलवाड़ा | शहर के तिलकनगर सेक्टर-8 स्थित श्री चारभुजानाथ मंदिर के तीसरे पाटोत्सव पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। अभिषेक और हवन के साथ ही भजन संध्या हुई। छप्पनभोग की झांकी सजाई गई। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन के दौरान वातावरण भगवान चारभुजानाथ के जयकारों से गूंजता रहा। पाटोत्सव का आगाज रात में भजन संध्या से हुआ। गायकों मधुर प्रस्तुतियांे से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया। अभिषेक और हवन के बाद छप्पनभोग की झांकी सजाई गई। अगले दिन रविवार सुबह पंडितों के सानिध्य में भगवान का महाअभिषेक किया गया। कई श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर क्षेत्र में सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। दोपहर में ठाकुरजी को छप्पनभोग का नैवेद्य अर्पित कर झांकी सजाई। दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों ने ढोलक की थाप पर पारंपरिक मंगल गीत और भजनों की प्रस्तुति दी। शाम को महाप्रसादी हुई। अंत में महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *