तिल्दा-नेवरा में कल से संगीतमय श्रीरामकथा

तिल्दा-नेवरा| तिल्दा नेवरा में बीएनबी मैदान में विशाल मंडप तैयार हो रहा है जो लगभग पूर्णता की ओर है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके पावन जीवन की गाथा तिल्दा-नेवरा की धरा पर गूंजेगी। आगामी 1 फरवरी से 7 फरवरी तक नगर के वीएनबी स्कूल मैदान में भव्य ‘संगीतमय श्रीराम कथा’ का आयोजन होने जा रहा है। स्व. सोनचंद वर्मा स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस आध्यात्मिक महोत्सव में अयोध्या चाम की प्रख्यात मानस विदुषी देवी चंद्रकला अपनी सुमधुर वाणी से भक्तों को प्रभु भक्ति के रस में सराबोर करेंगी। इस भव्य आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। पूर्व जिला महामंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा कि जनता से अपील करते हुए कहा कि यहां बड़ा सौभाग्य है। रामकथा केवल एक प्रवचन नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। यह तिल्दा-नेवरा का सौभाग्य है कि अयोध्या की घरा से मानस विदुषी पधार रही हैं। नपा अध्यक्ष चंद्रकला खुमान वर्मा ने इस आयोजन को तिल्दा के लिए आध्यात्मिक गौरव बताया। वहीं मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद ने कहा कि इस भव्य रामकथा के आयोजन से समूचा अंचल राममय हो जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *