तीन कोर्ट की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए वकील

रांची| झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के आह्वान पर वकीलों ने तीन कोर्ट की अदालती कार्यवाही से दूरी बना ली है। गुरुवार को सभी वकील निर्धारित समय पर कोर्ट पहुंचे, लेकिन तीन कोर्ट की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। हालांकि, तीनों कोर्ट आम दिनों की तरह बैठी थी। सूचीबद्ध केस भी रखे गए। पर, किसी में सुनवाई नहीं हुई। सभी केस में नई तिथि दी गई। 7 मार्च को भी तीनों कोर्ट के अदालती कार्यवाही में वकील शामिल नहीं होंगे। इस संबंध में एडवोकेट एसोसिएशन ने बताया कि दो दिनों के लिए अदालती कार्यवाही से दूरी बनाने का निर्णय लिया गया था। अब सोमवार को एसोसिएशन की बैठक होगी। इसमें चर्चा के बाद आगे का निर्णय लिया गया है। मालूम हो कि हाईकोर्ट का जज बनाने के लिए बाहर के वकील के नाम की अनुशंसा करने के विरोध में एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *