तीन गिरदावर सर्किलों पर आज लगेंगे शिविर

बाड़मेर | जयपुर में फरवरी माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं कृषि, उद्यान, पशुपालन सहित अन्य विभागों की जानकारी और योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से बाड़मेर जिले में रविवार को तीन गिरदावर सर्किलों पर ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जाएंगे। संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार केदार शर्मा ने बताया कि बाड़मेर जिले में रविवार को गडरारोड में जयसिंधर स्टेशन एवं चौहटन में लीलसर एवं बुरहान का तला गिरदावर सर्किलों पर ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को यहां आयोजित होंगे शिविर : उन्होंने बताया कि सोमवार को बाड़मेर उपखंड में सरली, बायतु में पनावड़ा, शिव में गूंगा, चौहटन में तारातरा एवं सेड़वा में सेड़वा गिरदावर सर्किलों पर ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *