तीन दिनों से गायब युवक का शव नदी में मिला:रामानुजगंज के पलटन घाट में मिली थी बुलेट,चाचा से झगड़े के बाद घर से निकला

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के ग्राम भाला निवासी विशाल कुशवाहा (उम्र 19 वर्ष) का शव चिनिया कन्हर नदी से बरामद हुआ है। वह शुक्रवार से लापता था और उसका बुलेट बाइक दो दिनों से रामानुजगंज के पलटन घाट में लावारिस हालत में खड़ा मिला था। परिवार वालों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 11:30 बजे विशाल का अपने चाचा से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। गुस्से में आकर उसने अपना मोबाइल फोन तोड़ दिया और बुलेट बाइक लेकर घर से निकल गया। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला था। चाचा से झगड़े के बाद घर छोड़ा जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो बुलेट बाइक पलटन घाट पर मिली, लेकिन विशाल नहीं मिला। रविवार को चिनिया कन्हर नदी में एक अज्ञात लाश मिलने की सूचना पुलिस को मिली। बाद में पहचान करने पर शव विशाल कुशवाहा का निकला। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि विशाल ने पलटन घाट से नदी में छलांग लगा दी होगी, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से नदी में तेज बहाव और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बहाव में बहते हुए शव चिनिया की ओर पहुंचा होगा। रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू ने शव मिलने और उसकी पहचान की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *