तीन दिन अलोचना के बाद कमिश्नर पहुंची पड़ित के घर:कमिश्नर बंद कमरा मीटिंग में परिवार को दिया अश्वासन जल्द होगी कार्रवाई

जालंधर के वेस्ट हल्के स्थित पारस एस्टेट में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में पुलिस पर लगातार उठ रहे सवालों और परिजनों शहर वासियों के विरोध के बाद घटना के तीन दिन बाद पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं। वहां प्रधप्रीत कौर कर की ओर से बंद कमरे में परिवार के साथ मीटिंग की। उनको आश्वासन दिया कि अरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी। लेकिन पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई के नाम बोले जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी उनके साथ एडीसीपी आकृषि जैन और डीसीपी नरेश डोगरा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परिजनों से दुख सांझा करते हुए भरोसा दिलाया कि केस में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस की लापरवाही सामने आने पर संबंधित कर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी। आरोपी को अस्पताल से मिली छुट्टी, मिला पुलिस रिमांड हत्या के आरोप में गिरफ्तार हरमिंदर सिंह उर्फ रिपी को सिविल अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से पुलिस ने उसका रिमांड हासिल कर लिया। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान घटना का पूरा मकसद और साजिश की कडियां सामने लाई जाएंगी। उन्होंने कहा परिवार ने पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए पीड़ित परिवार ने एएसआई मंगतराम समेत कई पुलिस कर्मियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। परिवार ने कहा कि एएसआई घटनास्थल पर एक घंटे तक घर में बैठकर चाय पीता रहा और बाहर आकर यह कहता रहा कि बच्ची घर में नहीं है, जबकि उसी दौरान बच्ची मृत अवस्था में पाई गई थी।परिवार ने मांग की है कि लापरवाह पुलिस कर्मियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की मांग परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिल सके। परिवार का कहना है कि आरोपी को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि परिवार को पूरा इंसाफ मिलेगा लापरवाही करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ा जाएगा उन्होंने यह भी कहा कि जांच निष्पक्ष और तेज गति से आगे बढ़ाई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *