तीन दिवसीय अखंड रामायण सम्मेलन के बाद महिलाओं ने निकाली जल यात्रा

महासमुंद| ग्राम खरोरा में सतनामी समाज के तत्वावधान में गुरु घासीदास बाबा की कृपा से तीन दिवसीय अखंड रामायण सम्मेलन का आयोजन किया गया। 26 अप्रैल को जल यात्रा के साथ संपन्न हुआ। तीन दिवसीय अखंड रामायण सम्मेलन आयोजन में 31 रामायण मंडली ने अपने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोगों शामिल हुए। इस मौके पर चोवाराम पटेल परशु, बलदाऊ, बृजेश, चिंताराम पटेल, हीरो, भागवत, शकुन, लाजवंती, सुनीता, कौशल, हेमा, डिकेशवरी, विमला, रवि, महेन्द्र, कमला, चिंता पटेला, संतोषी, सरपंच वीणा कमलेश चन्द्राकर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *