तीन दिवसीय बीकानेर चिल्ड्रन फेस्टिवल:आजू-गूजा : करणी सिंह स्टेडियम में उतरी बच्चों की रंग-बिरंगी दुनिया, झूमे, नाचे और सीखे भी

डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय बीकानेर चिल्ड्रन फेस्टिवल, आजू-गूजा 2.0 के दूसरे दिन शनिवार को बच्चों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर रंग-बिरंगे स्टॉल, खिलखिलाती हंसी, तालियों की गूंज और उत्साह से भरा माहौल नजर आया। नगर निगम के अनुसार शनिवार को करीब 25 हजार से ज्यादा बच्चों की एंट्री दर्ज की गई, जिससे पूरा स्टेडियम बच्चों की बेरोक-टोक मौज मस्ती से जीवंत हो उठा। अब तक फेस्टिवल में बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग, पॉटरी, ऑरिगेमी, ग्रैफिटी, मैजिक शो, कठपुतली, माइम, फन गेम्स और लाइव थिएटर जैसी 80 से अधिक गतिविधियों का आनंद लिया। देशभर से आए कलाकारों ने थिएटर, संगीत, नृत्य और जायंट पपेट के जरिए बच्चों को कल्पना की नई उड़ान दी। दिल्ली से आई 15-17 फीट ऊंची जायंट पपेट पूरे मैदान में आकर्षण का केंद्र बनी रही। शनिवार को बच्चों में खास उत्साह ट्रैफिक पार्क को लेकर दिखा, जहां यातायात संकेतों को खेल-खेल में समझाया गया। पजल गेम में सफल बच्चों को परिवहन विभाग द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इसके साथ ही पतंगबाजी, रीडिंग कॉर्नर, प्लास्टिक मैनेजमेंट और वेस्ट सेग्रिगेशन जैसी गतिविधियों ने सीख को मजेदार बना दिया। रविवार को फेस्टिवल का अंतिम दिन और भी खास रहेगा। टिडली पिडली मंच पर माइम, स्टोरी टेलिंग, लोककथा, ड्रम सर्कल और धारावी ड्रीम्स प्ले होंगे, वहीं कॉन्सियश कॉर्नर में म्यूजिकल स्टोरी, स्टोरी राइटिंग और सॉन्ग राइटिंग वर्कशॉप आयोजित होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *