बालोतरा | शहर के नवकार उमावि में सोमवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उपप्राचार्य अमृत बुरड़ ने बताया कि इस खेलकूद प्रतियोगिता नवकार समिति के संयोजक राजेंद्र सालेचा ने तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ घोषणा के साथ किया। प्राचार्या प्रीति कोठारी ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन से छात्र-छात्राओं का सर्वागीण विकास करता है। इस पूरे कार्यक्रम को सीनियर व जूनियर समूहों में बांटा गया है। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के लिए क्रिकेट, खो-खो, कब्बडी, वालीबाल, एक मिनट, तीन टांग दौड़ सहित अन्य खेलों व सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा।


